शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया 1,000 प्रशिक्षुओं के लिए करार

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने अगले दो सालों में 1,000 डिजाइनरों को प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता किया है।

इन्फोसिस ने यह समझौता रोड आयलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन (Rhode Island School of Design) के साथ किया है। इस भागीदारी का उद्देश्य इन्फोसिस में प्रमुख डिजाइनरों के निरंतर विकास को बढ़ावा देना है। अगले 2 सालों में इन्फोसिस विश्व भर में 1,000 डिजाइनर तैयार करेगी। इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए कंपनी ने रोड आयलैंड स्कूल को चुना है।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,245.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,259.00 रुपये पर खुल कर 1238.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 12.55 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 10.35 रुपये या 10.40% की तेजी के साथ 87.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख