शेयर मंथन में खोजें

3% से अधिक चढ़ा एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का शेयर

आज प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का शेयर 3% से अधिक मजबूती के साथ बंद हुआ।

दरअसल अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए ने कंपनी एक नयी दवा के लिए सहमति प्रदान की है। कंपनी को डॉक्सीसाइक्लिन हाइक्लेट कैप्सूलों यूएसपी 50 एमजी और 100 एमजी के लिए मंजूरी मिल गयी, जो फाइजर के विब्रामाइसिन कैप्सूल के चिकित्सकीय समतुल्य है। इसका इस्तेमाल जीवाण्विक संक्रमण में किया जाता है।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 490.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 482.75 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 बजे इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 529.90 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। अंत में यह 15.25 रुपये या 3.11% की तेजी के साथ 505.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख