शेयर मंथन में खोजें

इन्फो एज (Info Edge) ने किया नयी सहायक कंपनी का शुभारंभ

इन्फो एज (Info Edge) ने डिफ्डा इंटरनेट सर्विसेज (Diphda Internet Services) नामक सहायक कंपनी की स्थापना की है।

5 लाख रुपये चुकता पूँजी वाली नयी सहायक इकाई इंटरनेट सेवाओं के कारोबार में सक्रीय रहेगी। इस खबर का इन्फो एज के शेयर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
बीएसई में इन्फो एज का शेयर 1,217.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,211.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह ऊपर चढ़ते हुए 1,254.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 36.10 रुपये या 2.96% की मजबूती के साथ 1,254.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख