शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बंद करेगा ईरान से तेल आयात पर भुगतान सेवा

खबरों के अनुसार नवंबर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ईरान से आयातित कच्चे तेल की भुगतान प्रबंधन सेवा रोक देगा।
बैंक ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय परमाणु करार से बाहर निकलने और 180 दिनों के भीतर ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने के निर्णय के बाद लिया है। स्थानीय रिफाइनर ईरानी तेल खरीदने लिए यूरो में भुगतान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जर्मनी में स्थित यूरोपाइश-ईरानीश हैंडल्सबैंक का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि चीन के बाद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक भारत कुछेक उन देशों में से था, जो पश्चिमी देशों के पिछले प्रतिबंधों के दौर में तेहरान के कारोबार करता रहा।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ने पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 282.70 रुपये पर शुरुआत की। सपाट शुरुआत के बाद इसमें गिरावट का रुख रहा है। 1.30 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 5.15 रुपये या 1.82% की कमजोरी के साथ 277.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख