शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 110.3% की जबरदस्त बढ़त

जून 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 110.3% की जबरदस्त बढ़त हुई है।

इस दौरान एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में भी 72.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जून 2017 में 5,669 इकाई से बढ़ कर 2018 के इसी महीने में 9,758 इकाई और निर्यात 107 इकाई के मुकाबले 225 इकाई रहा। इस लिहाज से कंपनी की कुल जून ट्रैक्टर बिक्री 5,776 इकाइयों के मुकाबले 72.8% की बढ़ोतरी के साथ 9,983 इकाई रही।
दूसरी ओर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 870.20 रुपये पर ही खुला और सत्र के बीच में 884.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 871.70 रुपये पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख