शेयर मंथन में खोजें

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने दुबई में शुरू की दो नयी सहायक कंपनियाँ

सीमेंट उत्पादक श्री सीमेंट (Shree Cement) ने दुबई इंटरेशनल फाइनेंशियल सेंटर (Dubai International Financial Centre) में दो सहायक कंपनियाँ शुरू की हैं।

श्री सीमेंट की सहायक कंपनी श्री ग्लोबल एफजेडई (Shree Global FZE) ने श्री एंटरप्राइजेज मैनेजमेंट (Shree Enterprises Management) और श्री इंटरनेशनल होल्डिंग (Shree International Holding) नामक कंपनियाँ शुरू की हैं। इनके जरिये अन्य कंपनियों में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेश किया जायेगा।
सकारात्मक खबर के बावजूद श्री सीमेंट का शेयर इस समय लाल निशान में है। 15,972.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 16,034.65 रुपये पर शुरुआत के बाद यह पौने 11 बजे के आस-पास 63.20 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 15,909.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख