शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने अप्रैल-जून में की सर्वाधिक तिमाही बिक्री

स्टील उत्पाद निर्माता प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सर्वकालिक त्रैमासिक बिक्री दर्ज की है।

कंपनी की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 26% अधिक 2.40 लाख टन रही। प्रकाश इंडस्ट्रीज की बिक्री में बढ़ोतरी उच्च क्षमता उपयोग तथा परिचालन क्षमता से हुई है। बेहतर बिक्री से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर आज 145.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 148.40 रुपये पर खुला। 149.25 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.45 रुपये या 1.69% की मजबूती के साथ 147.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख