शेयर मंथन में खोजें

लगातार चौथे सत्र में चढ़ा बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर

आज बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वहीं जून बिक्री की घोषणा के बाद से इसमें लगातार तीसरे दिन बढ़त आयी है। घरेलू बाजार में दो-तिपहिया वाहनों के शानदार कारोबार से बजाज ऑटो की जून बिक्री 65% की बढ़त के साथ 4,04,429 इकाई रही।
आज बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,865.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 2,873.00 रुपये पर खुला। शुरू में थोड़ी गिरावट से संभलने के बाद इसमें लगभग पूरे सत्र में बढ़त का रुख देखने को मिला। अंत में कंपनी का शेयर 113.15 रुपये या 3.95% की बढ़ोतरी के साथ 2,978.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख