शेयर मंथन में खोजें

बेहतर वित्तीय परिणामों से रैलीज इंडिया (Rallis India) के शेयर में मजबूती

आज शुरुआती सत्र में कृषि रसायन कंपनी रैलीज इंडिया (Rallis India) के शेयर में करीब 2.50% की बढ़त दिख रही है।

रैलीज इंडिया के शेयर पर इसके बेहतर वित्तीय नतीजों का असर पड़ा है। वर्ष दर वर्ष आधार पर चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 20.62% और कुल आमदनी में 24.6% की वृद्धि दर्ज की गयी। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 45.25 करोड़ रुपये के मुकाबले रैलीज इंडिया का शुद्ध लाभ 54.58 करोड़ रुपये और आमदनी 463.89 करोड़ रुपये से बढ़ कर 578.02 करोड़ रुपये रही।
मुनाफे में वृद्धि से कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) भी 2.33 रुपये से 20.6% की बढ़त के साथ 2.81 रुपये रही। हालाँकि फसल के कमजोर दामों के कारण बढ़ी लागत से रैलीज इंडिया का एबिटा मार्जिन 120 आधार अंकों की गिरावट के साथ 14.5% और एबिटा 19.8% गिर कर 83.14 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में रैलीज इंडिया के शेयर ने 188.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 193.50 रुपये पर शुरुआत की है। साढ़े 9 बजे के करीब यह 4.70 रुपये या 2.49% की मजबूती के साथ 193.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख