शेयर मंथन में खोजें

84% घटा एचटी मीडिया (HT Media) का मुनाफा, शेयर 15% से अधिक फिसला

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में एचटी मीडिया (HT Media) के मुनाफे में 84.18% की गिरावट दर्ज की गयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 57.78 करोड़ रुपये से घट कर कर 9.14 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 645.40 करोड़ रुपये से 11.79% की गिरावट के साथ 569.28 करोड़ रुपये रह गयी। मुनाफे में गिरावट के कारण एचटी मीडिया की प्रति शेयर आमदनी भी 1.79 रुपये से 86.05% घट कर 0.25 रुपये पर आ गयी।
साल दर साल आधार पर ही एचटी मीडिया के कुल व्यय 564.94 करोड़ रुपये से 1.01% की गिरावट के साथ 559.19 करोड़ रुपये के रह गये।
उधर मुनाफे और आमदनी में गिरावट का कंपनी के शेयर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। कंपनी का शेयर 72.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 74.90 रुपये पर खुला। करीब 1.30 बजे एक तीखी गिरावट से यह 59.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में एचटी मीडिया 11.05 रुपये या 15.30% की कमजोरी के साथ 61.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख