शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को (Hindalco) कर सकती है अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

खबरों के अनुसार हिंडाल्को (Hindalco) एक अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है।

खबर है कि हिंडाल्को अमेरिका में स्थित एल्युमीनियम उत्पाद निर्माता एलर्सिस को 250 करोड़ डॉलर में खरीद सकती है। हिंडाल्को और इसकी कनाडाई इकाई नोवेलिस इस सौदे के लिए ऋण जुटा रही हैं। इस बीच बीएसई ने हिंडाल्को से अधिग्रहण संबधित खबर पर रुख साफ करने को भी कहा है।
उधर आज पूरे दिन हिंडाल्को का शेयर दबाव में रहा। बीएसई में 211.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 213.50 रुपये पर शुरुआत के बाद हिंडाल्को का शेयर कारोबार के दौरान 194.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में यह 13.70 रुपये या 6.46% की कमजोरी के साथ 198.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख