शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने छुआ आज तक का सबसे ऊँचा भाव

हाल ही में 7 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी का आँकड़ा पार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने आज नया रिकॉर्ड स्तर छुआ।

1,103.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,110.50 रुपये पर खुल कर कंपनी का शेयर सवा 10 बजे के करीब 1,128.75 रुपये के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब रिलायंस इंडस्ट्रीज 18.10 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 1,122.00 रुपये पर चल रहा है।
गौरतलब है कि पिछले 12 महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। पिछली एक साल की अवधि में रिलायंस का शेयर करीब 46% मजबूत हुआ है, जबकि 2018 में अब तक इसने 23% की छलांग लगायी है। साथ ही 05 जुलाई को हुई वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) के बाद से कंपनी के शेयर में 16% से अधिक की बढ़त हुई है। एजीएम में कंपनी की ओर फाइबर-टू-होम सर्विस, सेट टॉप बॉक्स और रिलायंस जियो (Reliance Jio) फोन के दूसरे संस्करण सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गयी थीं। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख