शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुनाफे में 18.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुनाफे में 18.2% की बढ़त दर्ज की गयी।

बैंक ने 3,893.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,601.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया। हालाँकि जानकारों ने बैंक के मुनाफे में 23% बढ़त का अनुमान लगाया था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की कुल आमदनी 22,185.4 करोड़ रुपये से 19% की बढ़ोतरी के साथ 26,367 करोड़ रुपये रही। बैंक की शुद्ध ब्याज मार्जिन आमदनी 9,370.7 करोड़ रुपये से 15.4% अधिक 10,813.6 करोड़ रुपये रही, जिसे संपत्ति वृद्धि और 4.2% शुद्ध ब्याज मार्जिन से सहारा मिला।
हालाँकि साल एचडीएफसी बैंक के प्रोविजन और आकस्मिक व्यय 1,558.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,629.4 करोड़ रुपये, जबकि शुद्ध एनपीए अनुपात 0.44% से घट कर 0.41% रह गया। इसके अलावा बैंक के पूँजी पर्याप्तता अनुपात में भी गिरावट दर्ज की गयी। एचडीएफसी बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 15.6% से घट कर 14.6% रह गया। हालाँकि बैंक की कुल जमा 20% वृद्धि के साथ 8,05,785 करोड़ रुपये और बचत खाता जमाएँ 17.4% अधिक 2,26,656 करोड़ रुपये की रही।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 4.40 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 2,190.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,219.05 रुपये और निचला स्तर 1,685.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख