शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 29.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 29.6% की बढ़त दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2017-18 की समान तिमाही में 440.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 571.31 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,228.26 करोड़ रुपये से 4.0% बढ़ कर 4,398.59 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा है कि जीएसटी दर को 28% से घटा कर 18% किया जाना अच्छा फैसला है, जिससे छोटे उपभोक्ताओं के बीच माँग बढ़ेगी। भारत में सजावटी पेंट्स व्यवसाय के लिए कंपनी की मात्रा वृद्धि में फिर से दोगुनी बढ़त हुई।
वही कंपनी के कुल व्यय 3,661.37 करोड़ रुपये से घट कर 3,623.42 करोड़ रुपये के रह गये। इससे एशियन पेंट्स का एबिटा 31.4% की बढ़त के साथ 874.40 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 414 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 19.9% रहा।
शानदार परिणामों के बावजूद उधर बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर कमजोरी के साथ खुला। 1,466.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में यह 1,454.00 रुपये पर खुला। हालाँकि 10 बजे के आस-पास एशियन पेंट्स ने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 1,488.60 रुपये के 52 हफ्तों का शिखर छुआ। करीब साढ़े 10 बजे यह 4.30 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 1,471.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख