शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया (Idea) के विलय को दूरसंचार विभाग ने दी अंतिम मंजूरी

दूरसंचार विभान ने वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया (Idea) के प्रस्तावित विलय को अंतिम मंजूरी दे दी है।

इन दोनों के विलय के बाद बनने वाली नयी कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी लगभग 35% होगी, जो एयरटेल को पछाड़ कर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी। इसके उपभोक्ताओं की संख्‍या करीब 43 करोड़ होगी।
दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन और आइडिया के विलय को अंतिम मंजूरी दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्‍त रूप से 7,268.78 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद दी है। विभाग ने अलगृअलग मामलों के कारण वोडा-आइडिया को यह भुगतान करने को कहा था। दोनों कंपनियों ने नकद में 3,926.34 करोड़ रुपये और 3,322.44 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दी है।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्‍युलर 54.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 54.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 57.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि 54.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में कंपनी का शेयर 2.00 रुपये या 3.64% की बढ़त के साथ 56.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख