शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) में 1.50% से अधिक की मजबूती

दूरसंचार विभाग द्वारा वोडाफोन (Vodafone) के साथ प्रस्तावित विलय को हरी झंडी दिखाये जाने का असर आज आइडिया (Idea) के शेयर पर साफ दिख रहा है।

बीएसई में 56.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज आइडिया का शेयर 58.05 रुपये पर खुला और शुरू में ही 60.90 रुपय के ऊपरी भाव तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास आइडिया के शेयरों में 0.95 रुपये या 1.67% की तेजी के साथ 57.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
गौरतलब है कि वोडा-आइडिया के विलय के बाद बनने वाली नयी कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी लगभग 35% होगी, जो एयरटेल को पछाड़ कर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी। इसके उपभोक्ताओं की संख्‍या करीब 43 करोड़ होगी। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख