शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की इकाई ने वापस मंगायी मधुमेह दवा की बोतलें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की अमेरिकी इकाई ने मधुमेह दवा की 2,500 से अधिक बोतलें वापस मंगायी हैं।

कंपनी ने ऐरिजोना से मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड गोलियों को योग्य पदार्थ मिल जाने के कारण वापस मंगाया है। इस दवा की एक लॉट में जाँच करने पर एक गोली में रबड़ के दस्ताने का टुकड़ा पाया गया है। इस दवा का उत्पादन सन फार्मा के हलोल संयंत्र में किया गया है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को सन फार्मास्यूटिकल का शेयर 1.45 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 556.95 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 608.55 रुपये और 433.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख