शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) का मुनाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) ने 133.60 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 142.97 करोड़ रुपये के मुनाफे से 6.55% कम है। कंपनी के मुनाफे में गिरावट विशेष वस्तु कारोबार में 18.18 करोड़ रुपये के नुकसान से हुई है। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,704.4 करोड़ रुपये से 5.8% बढ़ कर 1,802.6 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा कंपनी का एबिटा 1.9% की मामूली वृद्धि के साथ 248.8 करोड़ रुपये रह गया, जिसके लिए जानकारों ने 258.5 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। वहीं कच्चे माल की लागत तथा अन्य व्यय बढ़ने से इसका एबिटा मार्जिन 52 आधार अंकों की गिरावट के कारण 13.8% रह गया। टाटा ग्लोबल के कॉफी व्यापार में 16.7% और ब्रांडेड चाय कारोबार में 5.5% की बढ़त हुई है।
बीएसई में 235.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 232.00 रुपये पर शुरुआत के बाद टाटा ग्लोबल का शेयर दबाव में ही है। 10.50 बजे के करीब यह 4.00 रुपये या 1.70% की कमजोरी के साथ यह 231.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख