शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) के बिजली उत्पादन में 5.5% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के अप्रैल-जून तिमाही बिजली उत्पादन में 5.5% की बढ़ोतरी हुई है।

टाटा पावर ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,242.9 करोड़ इकाई के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 1,311.3 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया है। इस समय सभी सहायक कंपनियों और संयुक्त रूप से नियंत्रित इकाइयों सहित टाटा पावर की कुल उत्पादन क्षमता 10,857 मेगावाट है।
हालाँकि सकारात्मक खबर का टाटा पावर के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 73.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 73.00 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 1.85% की कमजोरी के साथ 71.75 रुपये के भाव सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख