शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) को अप्रैल-जून तिमाही में 540 करोड़ रुपये का मुनाफा

सरकारी स्टील कंपनी सेल (SAIL) ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 540.43 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में सेल को 801.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 12,983.46 करोड़ रुपये से 22.51% की गिरावट के साथ 15,907.19 करोड़ रुपये रही। हालाँकि कंपनी के व्यय 14,349.89 करोड़ रुपये से बढ़ कर 14,899.74 करोड़ रुपये के रहे।
गौरतलब है कि पिछली कुछ तिमाहियों में सेल का कारोबारी प्रदर्शन शानदार रहा है और इसके आगे भी बरकरार रहने की संभावना है। सेल का स्टील उत्पादन (बिक्री योग्य) 13% की बढ़ोतरी के साथ 36.1 लाख टन रहा। वहीं कंपनी की बिक्री मात्रा साल दर साल आधार पर ही 8% की बढ़ोतरी के साथ 32.71 लाख टन रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में सेल के शेयर में गिरावट देखने को मिली। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 79.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 101.40 रुपये और निचला स्तर 53.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

Comments 

Neetesh
0 # Neetesh 2018-08-05 12:01
N
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख