शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने शुरू किया नया मल्टीप्लेक्स, शेयर मजबूत

भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के शेयर में 3% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने अपने एक नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है। कंपनी का नया मल्टीप्लेक्स जालंधर (पंजाब) के रिलायंस मॉल में स्थित है। इस थियेटर में 03 स्क्रीन और 862 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है।
इन नयी स्क्रीन की शुरुआत के साथ आयनॉक्स के 144 मल्टीप्लेक्सों में 598 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें कुल 1,40,244 सीटों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के कुल मल्टीप्लेक्स देश के 68 शहरों में हैं।
उधर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 271.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 281.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 283.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 8.30 रुपये या 3.06% की वृद्धि के साथ 279.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,875.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 382.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 189.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख