शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) और विप्रो (Wipro) ने घोषित की शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड तिथि

आईटी सेवा क्षेत्र की भारत की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस (TCS) के शेयरधारकों ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) की योजना का अनुमोदन कर दिया है।

कंपनी ने बायबैक में भाग लेने के लिए शेयरधारकों की योग्यता जाँचने के लिए 28 नवंबर 2020 को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। इससे पहले कंपनी के निदेशक मंडल ने अक्टूबर में शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। टीसीएस इस बायबैक में 3,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 16,000 करोड़ रुपये में 5,33,33,333 शेयरों को वापस खरीदेगी।
ध्यान रहे कि आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने भी 9,500 करोड़ रुपये की शेयर बायबैक योजना की घोषणा की है, जिसमें यह 400 रुपये प्रति शेयर के भाव से शेयरों की वापस खरीद करने वाली है। कंपनी ने बायबैक में भाग लेने के लिए शेयरधारकों की योग्यता जाँचने के लिए 11 दिसंबर 2020 को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख