शेयर मंथन में खोजें

सितंबर तक आ सकता है रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) का आईपीओ

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार सितंबर तक दूरसंचार इन्फ्रा सेवा प्रदाता रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) का आईपीओ (IPO) ला सकती है।

सरकारी कंपनी रेलटेल का आईपीओ 300 करोड़ रुपये का हो सकता है। खबर है कि सरकार ने कंपनी से 2018-19 के लिए वित्तीय खातों को अंतिम रूप देने में तेजी लाने के लिए कहा है।
बता दें कि सरकार ने पिछले साल दिसंबर में रेलटेल के आईपीओ को हरी झंडी दिखायी थी, जिसमें इसकी 25% हिस्सेदारी का विनिवेश किया जायेगा।
मिनिरत्न पीएसयू रेलटेल देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं में से एक है, जिसके पास रेलवे ट्रैक के साथ विशेष राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) पर ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड दूरसंचार और मल्टीमीडिया नेटवर्क प्रदान करती है।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 6 कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दी थी, जिसमें रेलटेल शामिल है। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!