शेयर मंथन में खोजें

आज से खुला शिव ओम स्टील्स (Shiv Aum Steels) का आईपीओ (IPO)

शिव ओम स्टील्स (Shiv Aum Steels) का एसएमई आईपीओ (IPO) गुरुवार 19 सितंबर से आवेदन के लिए खुल गया है।

2002 में शुरू की गयी हल्के स्टील उत्पादों की थोक व्यापारी और वितरक शिव ओम स्टील्स ने आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 44 रुपये रखा है। निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 3,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,32,000 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू में 36 लाख शेयर बेचे जायेंगे, जिससे कंपनी 15.84 करोड़ रुपये जुटायेगी।
शिव ओम मेटल्स का एसएमई आईपीओ (SME IPO) 23 सितंबर को बंद होगा। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 100% से घट कर 73.53% रह जायेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर 01 अक्टूबर को एनएसएई एसएमई (NSE SME) पर सूचीबद्ध होगा।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल शिव ओम मेटल्स कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
शिव ओम स्टील्स उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के आधार पर सभी आकारों में विभिन्न स्टील उत्पाद बेचती है, जिनमें प्लेट्स, टी-एंगल्स, सी चैनल, आई-बीम्स, कॉइल्स, एच-बीम्स, टीएमटी बार्स, कॉलम और रेल्स शामिल हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख