शेयर मंथन में खोजें

गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज (Galactico Corporate Services) का शेयर हुआ सूचीबद्ध

2015 में शुरू की गयी वित्तीय सेवा प्रदाता गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज (Galactico Corporate Services) का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो गया।

कंपनी के शेयर ने एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू के 23 रुपये के भाव की तुलना में बीएसएई एसएमई (BSE SME) पर 0.20 रुपये या 0.87% की बढ़ोतरी के साथ 23.20 रुपये पर शुरुआत की। करीब पौने 11 बजे भी यह इसी स्तर पर है।
यह इश्यू 24 से 27 सितंबर तक खुला था। गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज ने आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 23 रुपये रखा था, जिसमें गैर-संस्थागत निवेशकों और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 7.62-7.62 लाख शेयर आरक्षित थे।
किसी निवेशक को इश्यू में न्यूनतम 6,000 शेयरों के लिए आवेदन करना था, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,38,000 रुपये का निवेश करना जरूरी था। इश्यू में कुल 16.08 लाख शेयर बेचे गये, जिससे कंपनी ने 3.70 करोड़ रुपये जुटाये।
इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 100% से घट कर 71.94% रह गयी है। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज निवेश सलाहकार, पूँजी जुटाने की गतिविधियों और इश्यू की अंडरराइटिंग का प्रबंधन करती है। गैलेक्टिको एक इश्यू के लिए सलाहकार, प्रबंधक और परामर्शदाता के रूप में भी सेवाएँ देती है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख