शेयर मंथन में खोजें

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज (Shyam Steel Industries) को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज (Shyam Steel Industries) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कोलकाता में स्थित थर्मो-मैकेनिकली ट्रीटमेंट रीइन्फोर्समेंट बार निर्माता कंपनी श्याम स्टील का आईपीओ इश्यू करीब 500 करोड़ रुपये का होगा। इश्यू में 200 करोड़ रुपये के शेयरों के साथ 66.70 लाख शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे, जिसमें 11.60 लाख शेयर प्रमोटरों और 55.09 लाख शेयर शेयरधारकों द्वारा बेचे जायेंगे।
कंपनी ने आईपीओ के लिए जून 2019 में सेबी के पास आवेदन किया था।
श्याम स्टील इंडस्ट्रीज आईपीओ के जरिये जुटायी जानी वाली पूँजी का इस्तेमाल अपना और अपनी सहायक कंपनी श्याम स्टील मैनुफैक्चरिंग (Shyam Steel Manufacturing) का ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी। ऐक्सिस कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इडेलवाइज फाइनेंशियल और आईआईएफएल होल्डिंग्स श्याम स्टील के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी, जबकि लिंक इन्टाइम रजिस्ट्रार होगी। इश्यू के बाद स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख