शेयर मंथन में खोजें

मिसक्विता इंजीनियरिंग (Misquita Engineering) ने 3% से अधिक बढ़त के साथ की शुरुआत

आज मिसक्विता इंजीनियरिंग (Misquita Engineering) का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो गया है।

बीएसई एसएमई (BSE SME) पर कंपनी के शेयर ने 27.85 रुपये पर शुरुआत की, जो इसके आईपीओ (IPO) भाव (27 रुपये) के मुकाबले 0.85 रुपये या 3.14% अधिक है। करीब 11.20 बजे भी यह आईपीओ भाव के मुकाबले 2.20 रुपये या 8.15% की बढ़ोतरी के साथ 29.20 रुपये है।
बता दें कि मिसक्विता इंजीनियरिंग का एसएमई आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक के लिए खुला था, जिसमें 7.16 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे गये, जिससे कंपनी 1.93 करोड़ रुपये जुटाती। इनमें 4.44 लाख नये शेयरों के साथ ही 2.72 लाख शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे गये। आईपीओ में न्यूनतम 4,000 शेयरों के लिए आवेदन करना था।
आईपीओ के बाद प्रमोटरों की मिसक्विता इंजीनियरिंग में हिस्सेदारी 100% से घट कर 73.42% रह गयी है। 1998 में शुरू हुई मिसक्विता इंजीनियरिंग फ्रंट-लोडिंग वाशर की निर्माता और आपूर्तिकर्ता है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख