शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने रद्द की आईपीओ (IPO) योजना

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने अपनी आईपीओ (IPO) योजना रद्द कर दी है।

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने अपनी प्रस्तावित प्राथमिक शेयर बिक्री योजना वापस ले ली है। कंपनी के आईपीओ में 79,489,821 शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे जाने थे। साथ ही 200 करोड़ रुपये के नये शेयरों की बिक्री भी की जानी थी।
बाजार नियामक सेबी (SEBI) को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के मुख्य प्रबंधक मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (Motilal Oswal Investment Advisors) के जरिये इसी साल 8 फरवरी को आईपीओ का आवेदन मिला था। मगर 24 अक्टूबर को यह वापस ले लिया गया। हालाँकि आईपीओ रद्द किये जाने का कारण नहीं बताया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब रिलायंस जनरल ने आईपीओ रद्द कर दिया है। इससे पहल 09 अक्टूबर 2017 को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था। तब रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने आईपीओ में 6.7 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने की योजना बनायी थी। इनमें 10 रुपये मूल कीमत के 1.67 करोड़ नये शेयरों के अलावा 5.03 करोड़ शेयर रिलायंस कैपिटल द्वारा ऑफर-फॉर-सेल के लिए बेचे जाने थे। मगर अस्थिर बाजार स्थिति के कारण रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को अपनी आईपीओ योजना टालनी पड़ी थी। सेबी की आईपीओ के लिए दी गयी मंजूरी एक साल तक वैध रहती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को सेबी से मिली मंजूरी की समयसीमा 29 नवंबर 2018 को ही खत्म हो गयी थी। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"