शेयर मंथन में खोजें

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने बनाया नया निचला स्तर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज के कारोबार में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) का शेयर नीचे की ओर फिसल कर 51.15 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का नया निचला स्तर है। आज के कारोबार के आखिर में यह 6.89% यानी 3.85 रुपये की कमजोरी के साथ 52.05 रुपये पर बंद हुआ। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए इश्यू प्राइस 37 रुपये रखा गया था और गुरुवार यानी 12 दिसंबर को इस एसएफबी का शेयर बीएसई पर 56.76% प्रीमियम के साथ 58 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। इसके बाद यह ऊपर की ओर 62.80 रुपये तक गया और अंततः 55.90 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह पहले दिन इस शेयर से लोगों को 51.08% लिस्टिंग गेन हासिल हुआ था। लेकिन दूसरे ही दिन इसमें तेज गिरावट आ गयी।
याद रहे कि निवेशकों में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ के लिए जोरदार माँग देखी गयी थी और यह साल का सर्वाधिक माँग वाला आईपीओ साबित हुआ था। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ के लिए 165.68 गुना आवेदन मिले थे। इस एसएफबी के आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 49.09 गुना आवेदन मिले थे। दूसरी ओर गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से इसके लिए 473 गुना आवेदन मिले थे। पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 110.72 गुना आवेदन आये थे। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!