शेयर मंथन में खोजें

13 जुलाई से खुलेगा रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) का आईपीओ

रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) आईपीओ के जरिये 500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा।

कारोबारी साल 2020-21 का यह पहला आईपीओ है। स्पेशिलिटी केमिकल्स बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ सोमवार यानि 13 जुलाई से आवेदन के लिए खुल जायेगा। इसके आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 423-425 रुपये रखा गया है। निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 35 शेयरों और इसके गुणकों में आवेदन करना होगा। इस आईपीओ के जरिये कंपनी के लगभग 1.05 करोड़ शेयर बेचे जायेंगे।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कंपनी कुछ कर्जों को निबटाने, अपने भविष्य की कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। इस आईपीओ के बाद रोसारी बायोटेक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी पहले के 95% से घट कर 73% रह जायेगी।
स्पेशिलिटी केमिकल्स उत्पादन से जुड़ी इस कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 65.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया। इसका कामकाज भारत के अलावा 17 अन्य देशों में भी फैला हुआ है।
रोसारी बायोटेक का आईपीओ 13 जुलाई को खुल कर 15 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 जुलाई है। इस आईपीओ के बाद रोसारी बायोटेक के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध होंगे। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख