शेयर मंथन में खोजें

आज से खुल जायेगा एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) का आईपीओ

ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने का फैसला किया है।

साल 1996 में आरंभ यह कंपनी देश की सबसे पुरानी ब्रोकिंग कंपनियों में से एक है। इसका आईपीओ आज मंगलवार यानि 22 सितंबर से आवेदन के लिए खुल जायेगा। इसके आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 305-306 रुपये रखा गया है। इस इश्यू की लॉट साइज 49 शेयरों की रखी गयी है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 49 शेयरों और इसके गुणकों में आवेदन करना होगा। चूँकि प्राइस बैंड के ऊपरी दायरे पर एक लॉट में आवेदन की लागत 14,994 रुपये है, ऐसे में खुदरा निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एंजेल ब्रोकिंग ने कारोबारी साल 2019-20 में 866.24 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) प्राप्त किया। कंपनी का आईपीओ 22 सितंबर को खुल कर 24 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के बाद एंजेल ब्रोकिंग के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे। कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की संभावित तारीख 05 अक्टूबर 2020 है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख