शेयर मंथन में खोजें

बीस नवंबर को सूचीबद्ध होगा ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) का शेयर

ग्यारह नवंबर को बंद हुए ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के आईपीओ में 2.06 गुना माँग आने के बाद कल बीस नवंबर को इसके शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किया जायेगा।

कंपनी ने इसके लिए 1,500 रुपये प्रति शेयर का इश्यू भाव तय किया है। इसके आईपीओ में 1 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 1,490-1,500 रुपये रखा गया था। ग्लैंड फार्मा के आईपीओ के लिए नौ से 11 नवंबर तक आवेदन मँगाये गये थे और इसके जरिये कंपनी 6,480 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा रही है। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 0.24 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 0.51 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 6.40 गुना आवेदन आये थे।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल ग्लैंड फार्मा अपने भविष्य की कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। हैदराबाद-स्थित इस कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 772.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था। ग्लैंड फार्मा उच्च गुणवत्ता के जटिल इंजेक्टिबल्स बनाती है और भारत भर में इसके सात उत्पादन संयंत्र हैं। भारत में यह बीटूसी मॉडल के तहत काम करती है। दूसरी ओर यह बीटूबी मॉडल के तहत दुनिया के 60 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख