शेयर मंथन में खोजें

ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयर की शानदार लिस्टिंग

फार्मा क्षेत्र की कंपनी ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयर ने आज सूचीबद्धता (listing) के दिन शेयर बाजार में अच्छी मजबूती दर्ज की।

आज बीएसई (BSE) में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग का भाव 1,701 रुपये रहा। इस तरह कंपनी के शेयरों की शुरुआत 1,500 रुपये के इश्यू भाव की तुलना में 13.4% प्रीमियम के साथ हुई। शानदार लिस्टिंग के बाद ग्लैंड फार्मा के शेयर की तेजी और बढ़ती गयी। बीएसई में आज यह ऊपर की ओर 1,850 रुपये तक गया और आज के कारोबार के अंत में 1,820.45 रुपये पर बंद हुआ, जो इश्यू भाव से 21.36% और लिस्टिंग के भाव से 7.02% की मजबूती प्रदर्शित करता है।
ग्यारह नवंबर को बंद हुए ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के आईपीओ में 2.06 गुना माँग आयी थी। इसके जरिये कंपनी ने 6,480 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 0.24 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 0.51 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 6.40 गुना आवेदन आये थे। हैदराबाद-स्थित इस कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 772.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था। ग्लैंड फार्मा उच्च गुणवत्ता के जटिल इंजेक्टिबल्स बनाती है और भारत भर में इसके सात उत्पादन संयंत्र हैं। भारत में यह बीटूसी मॉडल के तहत काम करती है। दूसरी ओर यह बीटूबी मॉडल के तहत दुनिया के 60 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख