शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी बैंक में उतार-चढ़ाव जारी, जानें बैंक निफ्टी की भविष्यवाणी और विश्लेषण

बैंकिंग सेक्टर पर नजर डालें तो हाल के दिनों में बैंक निफ्टी की चाल काफी हद तक निफ्टी 50 के समान ही रही है। सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई, हालांकि उसी दिन बाजार ने थोड़ी रिकवरी भी दिखाई।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि इसके बाद दो दिनों तक स्थिरता बनी रही, लेकिन तेज गिरावट देखने को मिली और शुक्रवार को बाजार शांत रहा। फिर भी, कैंडल चार्ट यह संकेत दे रहे हैं कि ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है। टेक्निकल रूप से देखें तो निफ्टी बैंक के लिए 53,000 से 53,500 का दायरा एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इस स्तर के नीचे गिरावट आने पर बाजार में जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि 56,000 से 53,000 के बीच बार-बार “डोजी” या डोजी जैसी कैंडल बन रही हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि बाजार गिरावट को रोकने की कोशिश कर रहा है। यानी बाजार में एक तरह की “थकान” दिख रही है, जहां हर गिरावट के बाद खरीदारी की हल्की कोशिश नजर आती है, लेकिन नकारात्मक खबरें इस रिकवरी को रोक देती हैं।

वर्तमान समय में बाजार पूरी तरह खबरों पर निर्भर है। चाहे वह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल हो या वैश्विक तनाव, हर नई जानकारी बाजार की दिशा तय कर रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बाजार एक “ट्रिगर” का इंतजार कर रहा है, कोई सकारात्मक खबर आते ही तेज उछाल संभव है, जिसमें निफ्टी बैंक में 2,000 से 3,000 अंकों की तेजी भी देखने को मिल सकती है। लेकिन जब तक ऐसी स्पष्ट सकारात्मकता नहीं आती, तब तक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

जहां तक बैंकिंग सेक्टर के फंडामेंटल्स का सवाल है, वहां भी अनिश्चितता बनी हुई है। एक तरफ यह तर्क दिया जा रहा है कि बढ़ती महंगाई के चलते ब्याज दरें बढ़ सकती हैं, जो बैंकों के लिए सकारात्मक हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर वैश्विक स्तर पर मंदी (रिसेशन) का खतरा बढ़ता है, तो ब्याज दरें बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा। इस समय इन दोनों संभावनाओं को लेकर स्पष्ट डेटा मौजूद नहीं है, इसलिए किसी एक दिशा में ठोस निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

फिलहाल ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की संभावना कम है, बल्कि दरों में कटौती की गति धीमी हो सकती है। यदि कच्चे तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़कर 130 से 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचती हैं, तभी महंगाई गंभीर रूप से बढ़ सकती है और नीतिगत बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। अन्यथा, मौजूदा स्थिति में बाजार इन सभी संभावनाओं को लेकर असमंजस में है।

बैंकिंग सेक्टर इस समय एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां टेक्निकल संकेत “बॉटमिंग आउट” की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन फंडामेंटल अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। निवेशकों के लिए यह समय धैर्य रखने और प्रमुख स्तरों पर नजर बनाए रखने का है, क्योंकि आने वाले दिनों में कोई भी बड़ी खबर इस सेक्टर की दिशा तेजी से बदल सकती है।

 



(शेयर मंथन, 23 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख