शेयर मंथन में खोजें

ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) में मजबूती जारी, आज 15% चढ़ कर बंद

फार्मा क्षेत्र की कंपनी ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) ने आज सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार में नयी ऊँचाई को छू लिया।

बीएसई (BSE) पर आज ग्लैंड फार्मा का शेयर ऊपर की ओर 2,184.50 रुपये तक उछला गया, जो इसका नया उच्चतम स्तर है। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण इन ऊँचाइयों पर टिक नहीं सका और 14.91% की तेजी के साथ 2,091.85 रुपये पर बंद हुआ।
इससे पहले शुक्रवार यानी 20 नवंबर को सूचीबद्धता (listing) के दिन भी इसने शानदार तेजी हासिल की थी। बीएसई में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग का भाव 1,701 रुपये रहा था, जो 1,500 रुपये के इसके इश्यू भाव की तुलना में 13.4% प्रीमियम दर्शाता है। शुक्रवार को यह बीएसई में ऊपर की ओर 1,850 रुपये तक गया और कारोबार के अंत में 1,820.45 रुपये पर बंद हुआ, जो इश्यू भाव से 21.36% की मजबूती दिखाता है।
ग्यारह नवंबर को बंद हुए ग्लैंड फार्मा के आईपीओ में 2.06 गुना माँग आयी थी। इसके जरिये कंपनी ने 6,480 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!