शेयर मंथन में खोजें

बर्गर किंग इंडिया (Burger King India) के शेयरों की 14 दिसंबर को होगी लिस्टिंग

बर्गर किंग इंडिया (Burger King India) ने अपने शेयरों की सूचीबद्धता के लिए इसका इश्यू प्राइस 60 रुपये निश्चित किया है।

आईपीओ में इसका प्राइस बैंड 59-60 रुपये का था और इसके ऊपरी दायरे 60 रुपये पर सर्वाधिक बोलियाँ मिलने के कारण ऐसा किया गया है। स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की तारीख 14 दिसंबर 2020 तय की गयी है।
बर्गर किंग इंडिया के आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 68.15 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 354.11 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 86.64 गुना आवेदन आये। कुल मिला कर इसके आईपीओ के लिए 156.65 गुना आवेदन आये। इस लिहाज से यह साल 2020 का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। इससे अधिक आवेदन केवल मझगाँव डॉक के लिए आये थे, जो 157.41 गुना भर गया था।
कंपनी का आईपीओ दो दिसंबर को खुल कर चार दिसंबर को बंद हुआ था। बर्गर किंग इंडिया के इस आईपीओ का आकार 810 करोड़ रुपये था। इसमें 450 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 360 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल था। कंपनी फास्ट फूड बर्गर की बिक्री करती है और नवंबर के आखिर तक देश भर में इसके खुद के 259 बर्गर किंग रेस्तरां हैं, साथ ही इसके नौ फ्रेंचाइज रेस्तरां भी चल रहे हैं। 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी को 76.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!