शेयर मंथन में खोजें

क्या 95 रुपये पर खरीदा नवकार कॉर्प शेयर अब देगा रिटर्न या बढ़ेगा जोखिम?

अभय पांडे जानना चाहते हैं कि उन्हें नवकार कॉर्प (Navkar Corp) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी जिस सेक्टर में काम करती है, यानी लॉजिस्टिक्स सेक्टर, वह आने वाले समय में काफी संभावनाओं वाला माना जाता है। लेकिन समस्या कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में दिखाई देती है। हाल के तिमाही नतीजों में भले ही लगभग 40% से अधिक की सेल्स ग्रोथ देखने को मिली हो, लेकिन अगर पिछले कुछ क्वार्टर का ट्रेंड देखें तो ग्रोथ में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि मार्जिन में सुधार एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या यह ग्रोथ आगे भी लगातार बनी रहेगी या नहीं।

अगर कंपनी के सालाना आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति उतनी मजबूत नहीं दिखती। वित्त वर्ष 2024 और 2025 में कंपनी ने नेट लॉस दर्ज किया है, यानी सेल्स बढ़ने के बावजूद मुनाफा नहीं हो पा रहा है। इससे यह साफ होता है कि ऑपरेशनल स्तर पर अभी भी कंपनी को सुधार की जरूरत है। पिछले 2-3 तिमाहियों में कुछ सुधार जरूर दिखा है, लेकिन यह स्थायी है या सिर्फ एक अस्थायी उछाल, इसका स्पष्ट निष्कर्ष निकालने के लिए कम से कम एक साल के बेहतर नतीजों का इंतजार करना होगा।

चूंकि यह एक स्मॉल कैप कंपनी है, इसलिए इसमें रिस्क भी ज्यादा है और अगर भविष्य में प्रदर्शन सुधरता है तो शेयर तेजी से भाग सकता है। लेकिन अभी के लिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। तकनीकी तौर पर 75 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट या "लक्ष्मण रेखा" माना जा सकता है। अगर शेयर इस स्तर के नीचे जाता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है। वहीं, अगर यह स्तर बना रहता है और कंपनी के नतीजे सुधरते हैं, तो आगे बेहतर रिटर्न की संभावना बन सकती है। इसलिए जिन निवेशकों ने 95 रुपये पर खरीदारी की है, उन्हें 75 रुपये के स्तर पर खास नजर रखते हुए आगे की रणनीति तय करनी चाहिए।

 



(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख