शेयर मंथन में खोजें

क्या एबॉट इंडिया शेयर लॉन्ग टर्म के लिए सही पोर्टफोलियो स्टॉक है?

पुलकित अरोड़ा जानना चाहते हैं कि उन्हें एबॉट इंडिया (Persistent Systems) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एबॉट इंडिया को आमतौर पर एक मजबूत और भरोसेमंद पोर्टफोलियो स्टॉक माना जाता है, खासकर लंबे समय के निवेश के लिए। कंपनी की खासियत यह है कि इसके प्रोडक्ट्स “एवरग्रीन” कैटेगरी में आते हैं, यानी ऐसी दवाइयां जिनकी मांग लगातार बनी रहती है। जैसे बीपी, शुगर और हार्ट से जुड़ी दवाइयां। हाल के समय में ओबेसिटी (मोटापा) से जुड़ी दवाओं का नया सेगमेंट भी उभर रहा है, जो फार्मा कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है और एबॉट भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनती दिख रही है।

हालांकि कंपनी की सेल्स ग्रोथ लगभग 9-10% के आसपास है, जो देखने में कम लग सकती है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके मजबूत मार्जिन प्रोफाइल में है। एबॉट इंडिया करीब 27-28% के ऊंचे मार्जिन पर काम करती है, जो इसके प्राइसिंग पावर को दर्शाता है। यही वजह है कि कम ग्रोथ के बावजूद कंपनी लगातार अच्छा रिटर्न जेनरेट करने में सक्षम रहती है। अगर किसी कंपनी के पास प्राइसिंग पावर और कंसिस्टेंसी है, तो वह लंबे समय में विजेता साबित हो सकती है, और एबॉट इसी कैटेगरी में आती है।

वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो स्टॉक लगभग 30-35 के पी/ई मल्टीपल पर ट्रेड करता है, जो इस क्वालिटी के स्टॉक के लिए ज्यादा महंगा नहीं माना जाता। यहां से करीब 10% तक का डाउनसाइड संभव हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में अपसाइड के मौके खुले रहते हैं। यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो “कॉफी कैन इन्वेस्टिंग” यानी लंबे समय तक बिना ज्यादा छेड़छाड़ किए निवेश करना चाहते हैं। हालांकि इससे बहुत ज्यादा तेज रिटर्न (जैसे 25-30% सालाना) की उम्मीद करना सही नहीं होगा, लेकिन इंडेक्स के बराबर या उससे बेहतर स्थिर रिटर्न देने की क्षमता इसमें मौजूद है।

एबॉट इंडिया एक हाई क्वालिटी फार्मा कंपनी है, जिसमें मजबूत फंडामेंटल्स, अच्छी प्राइसिंग पावर और स्थिर ग्रोथ का संतुलन देखने को मिलता है। निवेशकों को इसमें एंट्री के समय वैल्यूएशन का ध्यान रखना चाहिए और इसे एक लंबी अवधि के भरोसेमंद निवेश के रूप में देखना चाहिए।

 



(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख