शेयर मंथन में खोजें

लीप इंडिया आईपीओ में निवेश से पहले जानिए कंपनी की ग्रोथ स्टोरी

लीप इंडिया का लगभग 2,480 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है।

इसमें 2,000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाए जाएंगे, जबकि 480 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा। कंपनी ने बताया है कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा और बाकी रकम का उपयोग कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले दो वर्षों में राजस्व और मुनाफे दोनों में करीब 60% की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रबंधन का कहना है कि अधिग्रहण से जुड़े एकमुश्त खर्च और ब्याज लागत के बावजूद कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। आने वाले वर्षों में भी इसी रफ्तार से कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।


(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख