शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स का भूटान में यात्री वाहनों का नवीनतम रेंज लॉन्च

टाटा मोटर्स ने भूटान में यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल) की नवीनतम रेंज लॉन्च की है।

भूटान में यात्री वाहनों के अधिकृत वितरक (अथॉराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स) सैमडेन व्हीकल्स (Samden Vehicles) के साथ कंपनी ने करार किया है। भूटान में कंपनी न्यू जेनरेशन की गाड़ियां टियागो, टिगोर,अल्ट्रोज,नेक्सॉन और फ्लैगशिप एसयूवी सफारी भी लॉन्च की है।
टाटा मोटर्स के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के यात्री वाहन हेड,मयंक बाल्दी के मुताबिक भूटान हमारी ग्रोथ रणनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है। कंपनी को उम्मीद है कि बीएस-VI के न्यू जेनरेशन यात्री वाहन लॉन्च के जरिये भूटान में उचित बाजार हिस्सेदारी हासिल कर पायेगा। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख