शेयर मंथन में खोजें

सीसीआई से कुबोटा कॉरपोरेशन को एस्कॉर्ट्स में हिस्सा खरीद को मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) ने कुबोटा कॉरपोरेशन के एस्कॉर्ट्स में हिस्सा खरीद को मंजूरी दे दी है।

निष्पक्ष व्यापार नियामक यानी फेयर ट्रेड रेगुलेटर ने कुबोटा कॉरपोरेशन के एस्कॉर्ट्स में कुछ अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी दे दी है। हिस्सा खरीद की यह प्रक्रिया सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी के नियमों के तहत होगी। कुबोटा को हिस्सा खरीद के लिए प्रेफरेंशियल आवंटन और अनिवार्य टेंडर ऑफर के नियमों का पालन करना होगा। कुबोटा कृषि से जुड़े उत्पाद और कई तरह के मशीनरी का उत्पादन करने वाली एक कंपनी है। इसके अलावा कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और निर्माण के अलावा रख-रखाव का भी काम करती है।
एस्कॉर्ट्स भारत में कृषि से जुड़े मशीनरी, निर्माण उपकरण और रेलवे उपकरणों के उत्पादन और बिक्री का काम करती है। भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने कुबोटा के एस्कॉर्ट्स में हिस्सा खरीद की मंजूरी की जानकारी ट्विट कर दी है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख