शेयर मंथन में खोजें

सरकार को जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन की आपूर्ति शुरू

जायडस कैडिला ने सरकार को कोरोना की वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) की आपूर्ति केंद्र सरकार को शुरू कर दी गई है। कंपनी वैक्सीन की आपूर्ति सरकार की ओर से दिए जा रहे ऑर्डर के मुताबिक कर रही है। इसके अलावा कंपनी निजी बाजार में भी वैक्सीन उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।
कोरोना की वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) 3 खुराक वाला है। इस वैक्सीन को आंतरचर्मीय या इंट्राडर्मल (Intradermal) तरीके से दिया जाता है। कंपनी के मुताबिक, ‘‘टीके की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक होगी और खरीदार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर 93 रुपये प्रति खुराक की पेशकश की जाएगी।’’
अहमदाबाद की इस कंपनी ने शिल्पा मेडिकेयर के साथ भी करार किया है जो कि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर वैक्सीन का उत्पादन करती है। इसके अलावा रिपब्लिक ऑफ कोरिया की कंपनी एनजाइकेम लाइफसाइंसेज (Enzychem Lifesciences) के साथ भी प्लाजमिड डीएनए (DNA) वैक्सीन के उत्पादन लाइसेंस और तकनीक हस्तांतरण के लिए करार किया है। यह कोविड-19 के खिलाफ एक ‘प्लाजमिड डीएनए (DNA) वैक्सीन’ है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख