शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज का डीबी रियल्टी के साथ सौदा रद्द करने का फैसला

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने डीबी रियल्टी के साथ सौदा रद्द करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि कंपनी की डीबी रियल्टी में 700 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना थी। कंपनी की डीबी रियल्टी में 10 फीसदी हिस्सा खरीद की योजना थी। इसके अलावा कंपनी की संयुक्त प्लैटफॉर्म के गठन की भी योजना थी। कंपनी ने सौदा रद्द करने का फैसला माइनॉरिटी शेयरधारकों और दूसरे संबंधित पक्षों की ओर से चिंता जताए जाने के बाद लिया है।
गुरुवार को कंपनी ने ऐलान किया था कि डीबी रियल्टी में 10 फीसदी हिस्सा खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके साथ ही स्लम रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश के साथ संयुक्त प्लैटफॉर्म बनाने की योजना थी।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी पीटीआई (PTI) के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज के चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि शेयरधारकों की ओर से सौदे पर चिंता जताई गई थी,जिसके बाद कंपनी ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। शेयरधारकों ने निवेश की संरचना के साथ स्लम रीडेवलपमेंट कारोबार पर सवाल उठाए थे। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख