शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स फार्मा की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी

स्ट्राइड्स फार्मा की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर से जेनरिक दवा के लिए मंजूरी मिली है।

कंपनी को यह मंजूरी अमेरिकी बाजार में कॉल्चीसिन (colchicine) दवा की बिक्री के लिए मिली है। इस दवा का इस्तेमाल गठिया के अलावा सूजन के इलाज में होता है। स्ट्राइड्स फार्मा की सिंगापुर सब्सिडियरी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल को यूएसएफडीए से कॉल्चीसिन (colchicine) दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। यह दवा ताकेडा फार्मास्यूटिकल्स के कोलक्रिस (Colcrys) दवा की जेनरिक है।
आईक्यूवीआईए एमएटी (IQVIA MAT) के जनवरी 2022 के आंकड़ों के मुताबिक इस दवा का अमेरिकी बाजार में 8.5 करोड़ डॉलर का कारोबार है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के बंगलुरु प्लांट में होगा। कंपनी ने यूएसएफडीए के पास 271 दवाओं के लिए अर्जी दे रखी है। इसमें से 245 आवेदन को मंजूरी मिल गई है जबकि बाकी 26 दवाइयों की अर्जी की मंजूरी लंबित है। कंपनी का शेयर आज 0.59% गिरकर 327.50/शेयर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख