शेयर मंथन में खोजें

टाइटन की सब्सिडियरी ने ग्रेट हाइट्स इंक में 17.5 फीसदी हिस्सा खरीदा

टाइटन कंपनी की सब्सिडियरी ने ग्रेट हाइट्स इंक (Great Heights Inc) में 17.5 फीसदी हिस्सा खरीदा है।

कंपनी की सब्सिडियरी 17.5 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए 2 करोड़ डॉलर यानी 152 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। टीसीएल नॉर्थ अमेरिका (TCLNA) टाइटन की अमेरिकी सब्सिडियरी है। सब्सिडियरी ने ग्रेट हाइट्स इंक (Great Heights Inc) के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक टाइटन की अमेरिकी सब्सिडियरी टीसीएल नॉर्थ अमेरिका को ग्रेट हाइट्स इंक में 17.5 फीसदी हिस्से का वोटिंग राइट्स होगा।
कंपनी का यह रणनीतिक निवेश है। इससे कंपनी को तेजी से बढ़ रहे लैब ग्रोन डायमंड (LGD) के साथ डायरेक्ट टू कंज्यूमर (D2C) सेगमेंट में फायदा मिलेगा। ग्रेट हाइट्स इंक लैब ग्रोन डायमंड (LGD) की रिटेल बिक्री क्लीन ऑरिजिन ("Clean Origin") ब्रांड के तहत करती है। कंपनी की साल 2021 में ग्रॉस आय 2.5 करोड़ डॉलर थी। टाइटन का शेयर 1.02% चढ़कर 2493/शेयर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख