शेयर मंथन में खोजें

भेल को इराक से कंप्रेसर पैकेज के लिए ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी भेल यानी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को इराक से कंप्रेसर पैकेज के लिए ऑर्डर मिला है।

कंपनी को यह ऑर्डर इराक में बैजी रिफाइनरी के पैकेज के लिए मिला है। यह ऑर्डर इराक के तेल मंत्रालय के अधीन काम कर रही कंपनी नॉर्दर्न रिफाइनरी कंपनी ने दिया है। यह ऑर्डर हासिल कर भेल ने अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में एक नया मुकाम हासिल किया है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को डिजाइन, इंजीनियरिंग, उत्पादन और इलेक्ट्रिक मोटर की आपूर्ति करना है।

यह ऑर्डर कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार के तहत संपन्न किया जाएगा। इसका उत्पादन हैदराबाद और भोपाल के मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा। इस कंप्रेसर से पुराने को बदला जाएगा। पुराने कंप्रेसर को भी भेल ने 2000 साल में लगाया था जो इराक युद्ध में खराब हो गया था। भेल की इराक में जबर्दस्त मौजूदगी है। इससे पहले भी कंपनी ने कई गैस टर्बाइन आधारित पावर प्लांट्स लगाए हैं, जिसमें बैजी पावर स्टेशन के लिए गैस टर्बाइन जेनरेटर शामिल है। भेल फ्रांस, बांग्लादेश, इराक, ओमान और बेलारूस को भी कंप्रेसर की आपूर्ती करता है। फिलहाल कंपनी के विश्व के 88 देशों में कामकाज चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख