शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पुणे में खरीदी 9 एकड़ जमीन

रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पुणे में 9 एकड़ जमीन खरीदी है।

कंपनी इस जमीन पर हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करेगी। साथ हीं कंपनी को इस प्रोजेक्ट से 1400 करोड़ रुपए आय की उम्मीद है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का जिक्र है कि प्रोजेक्ट पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में स्थित है। इस प्रोजेक्ट में 17 लाख स्क्वायर फीट जमीन विकसित की जा सकती है जिससे कंपनी को 1400 करोड़ रुपए आय की उम्मीद है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ पुणे में महत्वपूर्ण माइक्रो मार्केट है। हम इस जमीन के सौदे को लेकर काफी खुश हैं कि अब यह हमारे पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस जमीन खरीद के बाद पुणे में कंपनी की मौजूदगी और बढ़ेगी। आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में कंपनी ने हरियाणा के सोनीपत में 50 एकड़ जमीन खरीदी है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पीरोजशा गोदरेज ने पिछले महीने ऐलान किया था कि कंपनी की अगले 12-18 महीने में नए प्रोजेक्ट्स पर करीब 7500 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। यह निवेश अधिग्रहण के साथ नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में किया जाएगा। कुछ खास इलाके जैसे मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन यानी एमएमआर (MMR) दिल्ली-एनसीआर (NCR), बंगलुरू और पुणे में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं और इन शहरों में कंपनी की बड़े स्तर पर मौजूदगी है। बुकिंग, नए प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण के हिसाब से पिछले वित्त वर्ष में गोदरेज प्रॉपर्टीज सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रही थी।
कंपनी की 2021-22 में आय पिछले साल के 6,725 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। आपको बता दें कि कोरोना के कारण सुस्त पड़ी रियल्टी सेक्टर में 2021 में तेजी से रिकवरी देखने को मिली। रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनरॉक के मुताबिक 2021 में देश के टॉप 7 बड़े शहरों में बिक्री में 71 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के मुताबिक देश के 8 बड़े शहरों में बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख