शेयर मंथन में खोजें

अदानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को हाइवे प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

अदानी एंटरप्राइजेज की की सब्सिडियरी को हाइवे प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र में मिला है।

आपको बता दें कि अदानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड अदानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी है। कंपनी को यह ऑर्डर नेशनल हाइवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के एक हिस्से को बनाने के लिए दिया गया है। यह ऑर्डर केंद्र सरकार के भारतमाला परियोजना के तहत दी गई है। अदानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मंगाई गई बोली में शामिल हुई थी। अदानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के कागल-सतारा सेक्शन के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट बीओटी (BOT) यानी बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर टोल मोड के तहत पूरा करना है।
67 किलोमीटर के इस सेक्शन की अनुमानित लागत करीब 2,008.47 करोड़ रुपए है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के साथ कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 14 प्रोजेक्ट्स हो गए हैं जिसके तहत कुल 5000 लेन किलोमीटर सड़क बनाई जानी है। इन सभी प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत 41,000 करोड़ रुपए से अधिक है। यह सभी प्रोजेक्ट्स देश के 10 अलग-अलग राज्यों में है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सभी तरह के प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें एचएएम (HAM) यानी हाइब्रिड एनुअटी, टोल ऑपरेट-ट्रांसफर (TOT), और बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर जैसे एसेट्स हैं। अदानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और सड़कों के रख-रखाव, हाइवे और एक्सप्रेसवे से जुड़े कारोबार में है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख