शेयर मंथन में खोजें

7 MWp के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट के लिए टाटा पावर और टाटा मोटर्स के बीच करार

टाटा ग्रुप की दो कंपनियां टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने करार किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 7 मेगा वाट पावर के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए किया है।

आपको बता दें कि यह सोलर प्रोजेक्ट टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल इकाई पुणे में लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह 17 मेगा वाट पावर वाले सोलर प्रोजेक्ट का तीसरा चरण है जो कि दोनों कंपनियां मिल कर विकसित कर रही हैं। इसमें से 10 मेगा वाट पावर का सोलर प्रोजेक्ट पहले ही लग चुका है। इस सोलर प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली के लिए दोनों कंपनियों के बीच पावर खरीद समझौता यानी पावर परचेज एग्रीमेंट हाल ही में किया गया है। इस रुफटॉप प्रोजेक्ट से करीब 2.3 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के चालू होने से करीब 5.23 लाख टन कम कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन होगा। यह 8.36 लाख पेड़ों के लगाने के बराबर होगा।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट राजेश खत्री ने बताया कि इस नए सोलर प्रोजेक्ट के शुरू होने से कंपनी 100 फीसदी रिन्युएबल एनर्जी से इकाई चलाने के लक्ष्य के और करीब पहुंच जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कंपनी देश की ऑन साइट सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में सबसे बड़ी बन जाएगी।
टाटा मोटर्स RE100 का एक सदस्य है जिसके तहत कंपनी अपने ऑपरेशंस में 100 फीसदी रिन्युएबल एनर्जी के इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी यह लक्ष्य हासिल करने को लेकर नए नए कदम उठा रही है। टाटा पावर ने सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट के कई प्रोजेक्ट को पूरा कर चुकी है। इसमें एक प्रोजेक्ट जो विश्व का सबसे बड़ा रुफटॉप प्रोजेक्ट (16MW) को अमृतसर में लगाया है। (शेयर मंथन, 23 मई, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख