शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कर सकता है रुख तय

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस

देख के मुनाफे को
दिल डोला है
गॉड प्रॉमिस हम
सच बोला है

कि हमको बाजार से
हो गया है प्यार क्या करें
बोलो तो जियें
बोलो तो मर जायें
मर रहे हैं अमेरिकी निवेशक
शेयर बाजार में
अनुमान लगाते-लगाते
कि क्या होगा इस हफ्ते के
जीडीपी अनुमान में
छुट्टियों का वहाँ ये हफ्ता
कर सकता है छुट्टी
कम कारोबार में
ज्यादा उतार-चढ़ाव से
खुल सकती है
मुनाफे की मुट्ठी
और यहाँ रिलायंस
कर सकती है
अब तक का
सबसे बड़ा अधिग्रहण
लियोंडेल को कर सकता है
12 अरब डॉलर में समापन
अमेरिकी बैंक बढ़ा सकते हैं
भारतीय आईटी कंपनियों को आउटसोर्सिंग
टाटा डोकोमो ने कहा
1 पैसे प्रति सेकेंड में होगी रोमिंग
आरबीआई की सख्त
पॉलिसी के बावजूद
बैंकों की ब्याज दर रही हैं घट
विदेशी निवेश में हवाला का पैसा
कर सकता है सरकार में खटपट
इस सबके बीच आज
शुरू होगा सेटलमेंट का हफ्ता
उतार-चढ़ाव के बीच
साफ हो सकता है
नये शिखर का रास्ता

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!